बच्चों को सुबह जल्दी कैसे उठाएं/ जगाएं,संभव,शाम्भवी पाण्डेय
ऐसे जगाएं सुबह बच्चों को बच्चा एक बार में जगेगा:
स्कूल भेजने के लिए बच्चों को सुबह-सुबह जगाना किसी चुनौती से काम नहीं होता है। इसके लिए पेरेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।
अगर बच्चा फ्रेश होकर सुबह-सुबह खुद से उठेगा तो दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेगा और अगर बच्चे की नींद अधूरी है तो वह पूरे दिन चिड़चिड़ा बना रहता है साथ ही किसी भी काम को पूरे मन से नहीं कर पाता।
अगर बच्चा सुबह जल्दी नहीं उठ पा रहा है तो यह समझना आवश्यक है कि बच्चे की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
बच्चों को सुबह जल्दी कैसे उठाएं:
स्कूल के लिए सुबह-सुबह बच्चों को जगाना है मुश्किल तो नीचे में बताई जा रही टिप्स को अपनाएं। यह पूर्णतः मददगार साबित होंगे। फिर देखिए कैसे बच्चा सुबह खुद से उठकर खुशी-खुशी स्कूल जाने के लिए तैयार होता है।
1- सुबह जल्दी उठना है तो रात में जल्दी सोना भी होगा।
2- रात में सोने और सुबह उठने का समय पूर्व निर्धारित करें।
3- छोटे बच्चों की 8 से 9 घंटे की नींद पूरी होना बहुत जरूरी है।
4- जिस समय पर आप अपने बच्चों को जगाना चाहते हैं ठीक उससे 5 मिनट पूर्व उसे जगने के लिए बोलकर छोड़ दें।
5- यह 5 मिनट की नींद उसे नींद की completness का एहसास कराती है।
6- फिर 1 से 10 तक की गिनती करें और पूर्व में ही बच्चे को यह सिखाएं कि 10 नंबर की गिनती पर उसे बिस्तर पर उठकर बैठ जाना है।
7- कुछ दिनों तक लगातार इस प्रक्रिया को अपनाएं।
8- 15 से 20 दिनों के भीतर बच्चों को इस रूटिंग से जगने की आदत पड़ जाएगी फिर वह सुबह बहुत ही आराम से जाग जाएगा।
उपरोक्त में बताए गए टिप्स लेखिका द्वारा स्वयं आजमाए हुए हैं और यह पूर्णत: मददगार भी हैं।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद का पूरा होना अति आवश्यक है। नींद पूरी होने से दिमाग भी तेज होता है।
- शाम्भवी पाण्डेय
0 टिप्पणियाँ
कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। जिससे हम लेख की गुणवत्ता बढ़ा सकें।
धन्यवाद