पृथ्वी दिवस (Earth day,पृथ्वी दिवस 2025,थीम,संरक्षण के उपाय),संभव
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी दिवस क्या है और हम सभी इसे क्यों मनाते हैं ?
'क्या,क्यों और कैसे' की आज की श्रृंखला में हम जानेंगे कि पृथ्वी दिवस क्यों मनाते हैं और अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए हम क्या-क्या प्रयास कर सकते हैं ?
पृथ्वी दिवस :
हर व्यक्ति को हवा,मिट्टी,जंगल और पानी चाहिए साथ ही साथ प्रत्येक व्यक्ति सभी प्रकार की सुविधा भी भोगना चाहता है। ऐसे में दोनों को साथ लेकर चलना ही अपने आप में एक चुनौती है। ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति और संगठन-समाज को अब पृथ्वी संरक्षण के प्रति समझ विकसित करने की आवश्यकता है।
सरकार ने तो कई सारी योजनाओं को लाकर पृथ्वी को संरक्षित करने का अथक प्रयास किया है जैसे - “कैच द रेन”, “अमृतसरोवर” आदि। इनमें “मां को समर्पित एक वृक्ष” प्रमुख है ।
अब आवश्यकता है तो इन सभी योजनाओं को व्यावहारिक और व्यापक रूप देने की। इसके लिए हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि सबको संरक्षण के प्रयासों से जोड़ा जाए चाहे वह शहर का व्यक्ति हो अथवा गांव का।
इन्हीं प्रयासों को सार्थक रूप देने के लिए 22 अप्रैल को हम “पृथ्वी दिवस” अर्थात “धरती को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का दिन” के रूप में मनाते हैं।
पृथ्वी दिवस 2025 की थीम :
औद्योगिक विकास से पहले धरती पर सभी प्राकृतिक संसाधन जैसे जल,जंगल, जमीन, हवा, ग्लेशियर आदि सभी संसाधन उपयुक्त और संतुलित रूप में विद्यमान थे। बढ़ती आबादी के साथ लोगों की ज़रूरतें बढ़ीं तो इन संसाधनों का दोहन भी शुरू हो गया। बाद में ऐसे उपायों पर जोर दिया जाने लगा जिससे दुनिया विकास भी कर सके और हमारी धरती भी सुरक्षित रहे।
इस बार के पृथ्वी दिवस की थीम है- “स्वच्छ ऊर्जा”।
पृथ्वी दिवस की यह थीम ऊर्जा की इसी रूप को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। हम सभी को यह समझना पड़ेगा कि स्वच्छ ऊर्जा से धरती के सामने सबसे बड़े संकट को कैसे टाला जा सकता है।
पृथ्वी संरक्षण के उपाय :
हम सभी पृथ्वी को धरती माता कहते हैं क्योंकि हमारी पृथ्वी पर उपस्थित सभी प्राकृतिक चीज ही हमें जीवित रखती है चाहे वह हवा हो,पानी हो,अनाज हो या फिर जंगल।
हम अपनी जरूरत के लिए प्राकृतिक संसाधनों का बहुत ही तेजी से दोहन कर रहे हैं। अगर इसका संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ी को बहुत ही संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
पृथ्वी को संकट से बचाने के लिए हम सभी अपने प्रयासों के द्वारा अहम योगदान दे सकते हैं। पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए हम भी यह पांच काम कर सकते हैं -
* जल संरक्षण द्वारा
* वायु प्रदूषण कम करके
* कचरा का उचित प्रबंध करके
* पॉलिथीन बैग के इस्तेमाल में कमी लाकर
* केमिकल के इस्तेमाल में कमी लाकर
* बिजली की अनावश्यक बर्बादी को रोककर
* वृक्ष लगाकर
यह लेख भी पढ़े-
बच्चों में कंसंट्रेशन बढ़ाने के आसान उपाय
- शाम्भवी पाण्डेय
0 टिप्पणियाँ
कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। जिससे हम लेख की गुणवत्ता बढ़ा सकें।
धन्यवाद