संकल्प शक्ति,Will power,विल पावर कैसे बढ़ाएं,संभव,शाम्भवी पाण्डेय

संकल्प शक्ति, Will power (Sankalp Shakti,विल पावर,संकल्प शक्ति कैसे बढ़ाएं, विल पावर कैसे बढ़ाएं, संभव,शाम्भवी पाण्डेय)


एक बार बेलूर मठ के नवदीक्षित भक्तों ने श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य मास्टर महाशय श्री श्री ठाकुर जी से आध्यात्मिक जीवन का रहस्य पूछा।

              तब श्री श्री ठाकुर जी ने - "यदि कभी यह मालूम करना हो कि व्यक्ति में आध्यात्मिक जीवन कितना विकसित हुआ है तो यह परखो कि तो उसकी संकल्पशक्ति कितनी विकसित हुई है ?"

                  
संकल्प शक्ति,Sankalp Shakti,Will Power, संभव, शाम्भवी पाण्डेय


संकल्प शक्ति क्या है :

What is will power :


व्यक्ति जब कुछ करने की ठान लेता है और हर संभव उस कार्य को पूर्ण करता है तो इसे उस व्यक्ति की संकल्प शक्ति ( विल पावर, will power या प्रबल इच्छा ) कहते हैं।

 

संकल्प शक्ति कैसे बढ़ाएं, विल पावर कैसे बढ़ाएं :

How to increase will power :


संकल्प में समाई शक्ति का मूल स्वरूप मनोवैज्ञानिक है। संकल्प शक्ति से हममें दृढ़ता और शक्ति विकसित होती है।

जब हम स्वयं में दृढ़ संकल्पित हो जाते हैं और एक बार कोई काम करने की सोच/ ठान लें, फिर चाहे जितनी भी बाधाएं आएं,आलोचनाएं हो, धैर्य और साहस के साथ उसको पूरा करने में संलग्न हो जाते हैं। यह कार्य  हमारे संकल्प को टूटने नहीं देती और हमारी संकल्प शक्ति को और भी ज्यादा मजबूत कर देती है। 


आइए जाने स्वयं के अंदर संकल्प शक्ति को विकसित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें


  • अपने अंदर के सद्गुणों को जगाए।

  • जीवन में प्रत्येक कष्ट या हार हमारी योग्यता को विकसित करता है तो इससे घबराए नहीं बल्कि डटकर परिस्थिति का सामना करें।

  • अपनी असफलताओं को स्वीकारें, उसे अनदेखा ना करें।

  • संकल्प शक्ति को बढ़ाने में फिजिकल एक्टिविटी का भारी महत्व है।

  • चिंता और क्रोध करने वाले व्यक्ति की संकल्प शक्ति सदा ही दुर्बल रहता है।

  • यदि हम सकारात्मक चिंतन करते हैं तो हमारी आंतरिक शक्तियां भी प्रबल होती हैं।

  • भय, व्यग्रता, संदेह, आशंका से भी संकल्प शक्ति क्षीण होती है।

  • विरोधी एवं बुरे व्यक्ति के साथ व्यवहार की कला सीखे। 

  • विपक्षी व्यक्ति के जीवन की केवल अच्छाइयों से मतलब रखें बाकी नकारात्मक पक्षों से दूर रहें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ