बच्चों के लिए ऐसे खास बनाएं स्वतंत्रता दिवस 2025, एक्टिविटीज

 Happy independence Day

बच्चों के लिए ऐसे खास बनाएं स्वतंत्रता दिवस 2021,महत्व , एक्टिविटीज 

 
https://www.shambhav.co.in/





    15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस, जिसे हम आजादी के जश्न के रूप में मनाते हैं । स्वतंत्रता दिवस,भारत देश के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे देश का प्रत्येक नागरिक बड़े ही हर्षौल्लाश से मनाता है और अपने देश की विरासत पर गर्व महसूस करता है। 


    प्रत्येक वर्ष दिल्ली में लाल किले से देश के प्रधानमंत्री तिरंगा झंडा फहराते हैं और देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। प्रत्येक विद्यालयों में,सोसाइटी में,सभी कार्यालयों में आजादी का यह त्यौहार मनाया जाता है। लेकिन गत वर्ष से कोरोनावायरस के कारण यह त्यौहार मात्र प्रतीकात्मक रूप से ही मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी सुरक्षा के नियमों के पालन को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए ही स्वतन्त्रता दिवस मनाया जाएगा। 



    ऐसे में हम अपने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की जानकारियों से कैसे अवगत कराएं, कैसे उन्हें स्वतंत्रता दिवस खास बनाने के लिए प्रेरित करें,आइए इस लेख में हम आगे चर्चा करते हैं।


    बच्चों को कैसे सिखाएं स्वतंत्रता दिवस का महत्व ?


    पहले हर वर्ष 15 अगस्त को प्रत्येक विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ करता था , जिसमें फैंसी ड्रेस कंपटीशन के माध्यम से बच्चों को विभिन्न स्वतंत्रता सेनानी जैसे चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मंगल पांडे, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, पुलिस-वर्दी जैसे अलग-अलग ड्रेस में तैयार करा कर बच्चों को देश के वीर सपूतों और देशभक्ति की भावना से परिचित कराया जाता था।

                  लेकिन कोरोनावायरस के कारण विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस साधारण रूप से ही मनाया जा रहा है,जहां सुरक्षा की दृष्टि से सिर्फ अध्यापक और विद्यालय स्टाफ को ही रहने की अनुमति है। ऐसे में अपने बच्चों को अपने देश से जुड़े इतनी खास दिन के महत्व के बारे में कैसे समझाएं यह हर पेरेंट्स की सोच है।

                          

    माता-पिता अपने बच्चों के प्रथम अध्यापक होते हैं जो भी अपने बच्चों को सिखाते हैं , बच्चे उसे जल्द ही समझ जाते हैं | ऐसे में आप ही इस खास दिन के महत्व को बच्चों को समझा सकते हैं , उन्हें देश प्रेम की भावना के प्रति संवेदनशील बना सकते हैं तथा भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद कर सकते हैं |


    इस स्वतंत्रता दिवस बच्चों के लिए कुछ खास एक्टिविटीज


    इस 15 अगस्त पर कुछ खास एक्टिविटीज वाला बच्चे को इस खास दिन के महत्व के बारे में समझा सकते हैं

    फैंसी ड्रेस फोटोशूट

    कोरोनावायरस जहां विद्यालयों में शिक्षण क्लासेज ऑनलाइन चल रही है , वहीं इस बार स्वतंत्र दिवस पर फैंसी ड्रेस के साथ गाना डांस छोटे छोटे नाटक जैसे एक्टिविटी बच्चों को करने को दी जा रही है

             ऐसे में बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े क्रांतिकारियों के किरदार के बारे में संपूर्ण जानकारी दें और उन्हीं के गेटअप में तैयार करके छोटे-छोटे वीडियो सुनाएं , बच्चों को बॉर्डर पर रखवाली करने वाले आर्मी के वीर जवान और उनकी शहादत के किस्से सुनाए जिससे बच्चों के मन में वीर जवानों के प्रति रिस्पेक्ट की भावना का विकास हो साथ ही  उनके मन में बहादुरी की भावना का समावेश हो |

       स्वतंत्र दिवस अपने बच्चों को उनके पसंदीदा किरदार के रूप में तैयार करें फोटो खींचे, वीडियोस बनाएं और अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव है तो उन पर भी शेयर करें ताकि आपके बच्चों को ऐसे देखकर और बच्चे भी प्रेरित हो


    म्यूजिक और डांस के द्वारा


    आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की ,

    इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की ,

    वंदे मातरम वंदे मातरम

    जहां देशभक्ति के इतने दमदार गानों के माध्यम से आप अपने बच्चे को देश की विरासत के बारे में परिचित करा सकते हैं,उन्हें देश की आजादी से पहले की कठिनाइयों और कितने संघर्षों तथा बलिदानों के बाद आजादी मिली इस विषय में अवगत करा सकते हैं ,तो वहीं नए गाने जैसे

    दुश्मन के छक्के छुड़ा दे हम इंडिया वाले,


    सुनो गौर से दुनिया वालों 

    बुरी नजर ना हम पर डालो 

    चाहे जितना जोर लगा लो 

    सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी |


    बच्चों में उत्साह भर देते हैं। क्योंकि फास्ट म्यूजिक बच्चों को ज्यादा पसंद आती है,जिस की लय पर बच्चे खूब डांस भी करते हैं। इससे बच्चों के मन में देश के प्रति प्रेम भावना का विकास कर पाना संभव होता है।


        

    इस प्रकार देश भक्ति गानों के माध्यम से बच्चों के खुद से गाने का या डांस का वीडियो बना कर हमेशा के लिए संजो सकते हैं।


    फिल्मों के माध्यम से

    आज के समय में मूवी देखना अधिकतर बच्चों की शौक में शामिल है। मूवी देखकर बच्चे कहीं ना कहीं उसकी नकल भी करते हैं।ऐसे में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में समझाने का सबसे बेहतर विकल्प है देशभक्ति फिल्में दिखाना।

       बॉर्डर, उरी, मंगलयान, बटालिया हाउस, रंग दे बसंती, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, शहीद आदि इस प्रकार की कई ऐसी फिल्में है जो देशभक्ति की भावना से भरी हुई हैं। इस स्वतंत्रता दिवस जब हम सभी कोरोना काल में अपने-अपने घरों में परिवार के साथ हैं तो आप अपने बच्चों के साथ बैठकर ऐसी कोई फिल्म देखें जो देश के प्रति समर्पण,त्याग और भारतीय सेना की वीरता के बारे में बताती हो और अपने बच्चों को भी स्वतंत्रता दिवस का महत्व आसान तरीके से समझाए।


    सजावट करके

    स्वतंत्र दिवस अपने बच्चों का खास बनाने के लिए आप बच्चों की हेल्प करके अपने घर को तिरंगे के रंगों के गुब्बारों से, रिबन से सजा सकते हैं,विभिन्न प्रकार की रंगोली डेकोरेशन कर सकते हैं, तिरंगे के रंग के कपड़ों से घर की दीवारों पर सजावट कर सकते हैं।


    आर्ट एंड क्राफ्ट के द्वारा

    आर्ट एंड क्राफ्ट में लगभग हर बच्चे की दिलचस्पी होती है। ऐसे में आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों में स्वतंत्रता दिवस पर रोचक क्रिएटिविटी द्वारा यह दिन खास बनाया जा सकता है।

       स्वतंत्रता दिवस पर कई प्रकार की ड्राइंग जैसे तिरंगा ड्राइंग,भारत माता की प्रतिमा ड्राइंग,बॉर्डर पर जवानों की ड्राइंग, खेती करते हुए किसान की ड्राइंग आदि अच्छा टॉपिक है।

          वही रिबन या तिरंगे के रंग के कपड़ों से दीवार पर डेकोरेशन करना,कुल्फी स्टिक से फ्लैग डेकोरेशन जैसे कई क्राफ्ट आईडियाज भी नेट पर उपलब्ध है।


    क्यों जरूरी है बच्चों के लिए स्वतंत्र दिवस की एक्टिविटी


    कहते हैं वही देश महान बनता है जहां के नागरिक महान होते हैं और नागरिक में महानता का बीजारोपण बाल्यकाल में ही किया जाता है।इसके लिए बच्चों को देश की संस्कृति,यहां की विरासत, वीर सपूतों द्वारा किए गए संघर्षो, देश के इतिहास से परिचित कराना अति आवश्यक है।बच्चों को वीर महापुरुषों जैसे बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी, चंद्र शेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई,महाराजा राणा प्रताप आदि महान व्यक्तियों के जीवन के व्यक्तित्व के बारे में परिचित कराना आवश्यक है, कैसे हमारे स्वतंत्र सेनानियों ने वीरता के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया, कितने युद्ध लड़े कितनी बलिदान दिए।उस समय की महिलाओं ने खुद को आग में झोंकना मंजूर किया लेकिन अंग्रेजों के सामने कभी हार नहीं मानी।ऐसी वीरता की भावना रखने वाले महान व्यक्तित्व के बारे में अपने बच्चों को जानकारी देना आवश्यक है,जैसे उनमें भी देश के प्रति समर्पण, वीरता और देश प्रेम की भावना का विकास हो सके।आज के बच्चे कल का भविष्य हैं,यह बच्चे अपने कठिन मेहनत और परिश्रम से आज भी पूरे विश्व में भारत देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं और आने वाले समय में भी यह बच्चे देश को ऊंचाइयों की बुलंदियों पर ले जाएंगे। इसके लिए आवश्यक है बच्चों को आज से ही देश के प्रति संवेदनशील बनाएं उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाएं।




        आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 

               धन्यवाद


    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ