क्विज के फायदे
क्विज क्या है?
क्विज के फायदे क्या क्या है?
बच्चों से खेल खेल में क्विज कैसे करें?
हर व्यक्ति का एक सपना होता है अपने बच्चे को उच्च पद पर आसीन करना , उसे सफल होते देखना। लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष मेहनत और कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है। साथ ही सफलता के लिए लगातार सीखने की एक आदत डालनी पड़ती है ।क्विज चीजों को लगातार सिखाने के लिए एक माध्यम है,जो बच्चों में किसी प्रश्न का उत्तर पाने को प्रेरित करता है I जब बच्चों से आसान भाषा में उनके समाज , उनके देश ,उनके अगल-बगल घटने वाली घटनाओं के बारे में एवं विश्व के बारे में पूछा जाता है तो बच्चों में धीरे धीरे चीजों को जानने हेतु रुचि जागृत होती है और और यह आदत उन्हें अपने स्कूल में आगे तो बढ़ाती है साथ ही जीवन में भी उन्हें सफलता प्राप्त करने हेतु तैयार करती है।
हमारा यह ब्लॉग अपने देश, राष्ट्रीय संस्कृति ,राष्ट्रीय गौरव ,भारतीय इतिहास, भूगोल , अर्थव्यवस्था, संविधान एवं भारत देश से जुड़ी अन्य विशेष जानकारियां तथा देश एवं विश्व की महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं को आप तक पहुंचाने एवं आपके बच्चे में सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए क्विज के माध्यम से एक श्रंखला प्रारंभ कर रहे हैं । जिसमें नियमित रूप से इन सभी बिंदुओं पर जानकारियां आप सब से साझा की जाएंगी I इसलिए नियमित रूप से हमारे इस ब्लॉग को आप अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा इसे और बेहतर और लाभकारी बनाने के लिए हमें सुझाव भी दे जिससे हम इसे और भी बेहतर बना सकें।
हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई लिखाई के साथ ही साथ सामान्य ज्ञान की पूरी जानकारी रखें इसके लिए अपने बच्चों को बड़ी-बड़ी किताबें पकड़ा देते हैं, जिससे बच्चे उसे रटकर याद करना शुरू कर देते हैं और जल्दी बोलो जाते हैं।जिसके कारण सामान्य ज्ञान अध्ययन में उन्हें अरुचि हो जाती है। उसके लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि बच्चों को सामान्य ज्ञान की पूर्ण जानकारी देने के लिए बच्चों के साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्नों से क्विज करें।किसी भी बच्चे के लिए सामान्य ज्ञान में सुधार करना एक मजेदार खेल की तरह होना चाहिए। जिससे बच्चे उसे इंजॉय करते हुए खेल खेल में क्विज में पूछे गए प्रश्नों के जवाब और पूरी जानकारी सीख जाए। क्विज करने से बच्चे बड़े ही रुचि पूर्ण ढंग से प्रश्नों के सही उत्तर खुद देने की चेष्टा करते हैं और उनकी रिमेंबर पावर भी बढ़ती है। क्विज करने से सबसे अच्छी बात यह है कि बच्चे उसे एक खेल की तरह ही खेलते हैं और खेल खेल में वह बहुत कुछ सीख जाते हैं।जो टॉपिक्स उनको बहुत टफ लगता है, जिसके विषय में चाहे वह जितना भी पढ़ें पर वह समझ नहीं पाते, क्विज के माध्यम से आप टॉपिक को इजी वे में उन्हें समझा कर उस टॉपिक को ही उनके लिए ही ईजी बना सकते हैं।
क्विज करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह बच्चों की आयु को ध्यान में रखकर किया जाता है। हर उम्र का बच्चा अलग अलग तरीके से सीखना प्रारंभ करता है इसलिए उनके लिए क्विज में पूछे जाने वाले प्रश्न की लिस्ट भी अलग-अलग तरीके से तैयार होनी चाहिए ।साथ ही साथ बच्चों को उपहार स्वरूप उनकी अलग-अलग फेवरेट डिश बना कर ,टॉफी ,चॉकलेट देकर ,छोटी छोटी चीजों के माध्यम से प्रोत्साहित जरूर करना चाहिए ।हम यहां आपको अलग-अलग उम्र के लिए बच्चों के लिए अलग-अलग तरह की क्विज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
क्विज में सबसे पहले हम 4 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए बात कर रहे हैं, क्योंकि 4 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों की उम्र बहुत छोटी होती है तो आप सोचेंगे कि इतने छोटे बच्चों से कुछ कैसे करें? उन्हें सामान्य ज्ञान की बातें क्या समझ आएगा? तो हम आपको बताना चाहेंगे कि 7 साल की उम्र तक बच्चों की सीखने की क्षमता सबसे तेज होती है ।इस उम्र में उनकी रूचि जिस दिशा में भी बढ़ाएंगे बच्चा बहुत ही इंटरेस्ट से और बहुत जल्दी उसे सीखेगा।
4 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए क्विज
4 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए क्विज के लिए यह सुनिश्चित करें कि प्रश्नों के उत्तर एक शब्द के ,आसान और उनके दैनिक जीवन में दिखने वाली चीजों ,जनरल नॉलेज से जुड़े हो। 4 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान क्विज के कुछ प्रश्नों की लिस्ट हम बता रहे हैं-
प्रश्न- बच्चों से पूछे कि उनके एक हाथ में कितनी उंगलियां हैं?
उत्तर -पांच उंगलियां।
प्रश्न -उनकी घर में कितने फैमिली मेंबर से हैं?
उत्तर-संख्या अनुसार सिखाएं (जैसे 5 फैमिली मेंबर्स बाबा दादी पापा मम्मी भाई या बहन)।
प्रश्न -रोशनी का त्योहार कौन सा होता है?
उत्तर - दीपावली।
प्रश्न-दूध किस रंग का होता है?
उत्तर -सफेद।
प्रश्न -हफ्ते में कितने दिन होते हैं?
उत्तर -7 दिन।
प्रश्न -आप किस प्रदेश में रहते हैं?
उत्तर -स्थान के अनुसार( उत्तर प्रदेश)।
प्रश्न -लॉकडाउन किस बीमारी के कारण लगा जिससे बच्चे बाहर नहीं जा सकते?
उत्तर -कोरोना वायरस।
प्रश्न- सूर्य किस दिशा से निकलता है?
उत्तर -पूर्व दिशा।
प्रश्न -अंग्रेजी में वावेल्स कितने होते हैं?
उत्तर -5।
प्रश्न- भारत देश के प्रधानमंत्री का क्या नाम है?
उत्तर- श्री नरेंद्र मोदी।
6 वर्ष से 8 वर्ष के बच्चों के लिए क्विज
6 वर्ष से 8 वर्ष के बच्चे थोड़े बड़े हो चुके होते हैं और आपकी बातों को सुनने, समझने और बात करने में पहले से ज्यादा सक्षम हो चुके होते हैं ।वह अपनी बातों को पूरे वाक्यों में अच्छे से बोल लेते हैं ।इसलिए क्विज में ऐसे प्रश्न होने चाहिए जिससे प्रश्न के उत्तर लंबे वाक्य वाले हो और क्विज करते समय यह बात भी ध्यान रखें बच्चे उत्तर देते समय वाक्यों को पूरा बोले इससे उनकी बोलने की क्षमता में सुधार होगा। 6 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए कुछ मजेदार जनरल नॉलेज के प्रश्न बता रहे हैं-
प्रश्न -हमारे सौरमंडल में कितने ग्रह हैं?
उत्तर- हमारे सौरमंडल में प्लूटो को लेकर नौ ग्रह हैं।
प्रश्न- स्टैचू ऑफ यूनिटी किस राज्य में स्थित है?
उत्तर- स्टेचू ऑफ यूनिटी गुजरात में स्थित है।
प्रश्न -भारत देश की राजधानी क्या है?
उत्तर -भारत देश की राजधानी दिल्ली है।
प्रश्न- 5*5 कितना होता है?
उत्तर- 5 * 5= 25 होता है।
प्रश्न- रेंगने वाले जीवों के नाम क्या-क्या है?
उत्तर- रेंगने वाले 4 जीवो के नाम है-
सांप,छिपकली,केचुआ,गिरगिट ।
प्रश्न- दुनिया का सबसे घना जंगल कौन सा है?
उत्तर -अमेजॉन दुनिया का सबसे घना जंगल है।
अमेजॉन के जंगल दक्षिण अमेरिका प्रायदीप के ब्राजील देश में पाए जाते हैं।
प्रश्न -भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं?
उत्तर -पाकिस्तान अफगानिस्तान चीन नेपाल भूटान म्यांमार बांग्लादेश श्रीलंका।
प्रश्न- अल्बर्ट आइंस्टीन कौन थे?
उत्तर -अल्बर्ट आइंस्टीन एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
प्रश्न -विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है?
उत्तर- विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है,जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है।
प्रश्न- विश्व की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?
उत्तर -विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है जो कि दुबई में स्थित है।
9 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के लिए क्विज
9 वर्ष से 12 वर्ष के आयु के बच्चों को क्विज में सामान्य से प्रश्न पूछने से उनकी रूचि कम हो जाती है।इसलिए उनकी रूचि को बनाए रखने के लिए क्विज को पहले से अधिक मजेदार ,चुनौतीपूर्ण और प्रतिस्पर्धी बनाएं ।9 वर्ष से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कुछ के कुछ प्रश्न यहां बता रहे हैं-
प्रश्न- भारत ने कितने क्रिकेट विश्व कप जीते हैं?
उत्तर- भारत ने दो क्रिकेट विश्व कप जीते हैं।
प्रश्न -रोमियो और जूलियट साहित्य किसकी रचना है?
उत्तर- रोमियो जूलियट शेक्सपियर की रचना है।
प्रश्न -दार्जिलिंग के क्षेत्र में होने वाली कौन सी फसल प्रसिद्ध है?
उत्तर -दार्जिलिंग का क्षेत्र चाय की पत्तियों को उगाने के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न -कौन सा द्वीप भारत का हिस्सा है?
उत्तर- अंडमान और निकोबार दीप तथा लक्षदीप भारत का हिस्सा है।
प्रश्न -कौन सा अफ्रीकी राष्ट्र चॉकलेट के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर -घाना राष्ट्र चॉकलेट के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न -माइक्रोसॉफ्ट का संस्थापक कौन है?
उत्तर -माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स हैं।
प्रश्न -प्राचीन भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग किस काल को माना जाता है?
उत्तर -गुप्त काल को प्राचीन भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है।
प्रश्न- भारतीय इतिहास की प्राचीनतम सभ्यता कौन सी है?
उत्तर-सिंधु घाटी सभ्यता भारतीय इतिहास की प्राचीनतम सभ्यता है।
प्रश्न- राष्ट्र कवि किसे माना जाता है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि माना जाता है।
प्रश्न -सैमसंग किस देश की कंपनी है?
उत्तर- सैमसंग साउथ कोरिया की कंपनी है।
बच्चों में सामान्य ज्ञान कैसे बढ़ाएं
बच्चों के लिए समाचार पत्र या पत्रिका की सदस्यता लें।जिसमें खेल, शैक्षिक, वर्तमान घटनाएं और विवज जैसी चीजें शामिल हो।बच्चों को कथा कहानी भी पढ़ने की आदत डालें।इससे बच्चों का दिमाग तेज होता है, वह नई चीजें सीखने के लिए अधिक दृढ़ हो जाते हैं।टेलीविजन के माध्यम से भी बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं,यह इस बात पर निर्भर है कि आप अपने बच्चे को टेलीविजन में क्या देखने की अनुमति देती हैं।इसके लिए आप सबसे पहले या सुनिश्चित करें कि टीवी देखने में कितना समय देना है।आप बच्चे को मजेदार कार्टून और ज्ञानवर्धक चैनल जैसे न्यूज़,डिस्कवरी, नेशनल ज्योग्राफिक चैनल देखने के लिए प्रेरित करें। बच्चों के लिए प्रासंगिक चैनल भी होते हैं जो ऐसे कार्यक्रम देते हैं जो ज्ञान बढ़ाते हैं शिक्षित करते हैं।
पेरेंट्स बच्चों के साथ बैठकर न्यूज़ सुने,इससे बच्चे भी न्यूज़ को ध्यान से सुनते हैं और समसामयिक के बारे में जानकारी सीखते हैं। साथ ही साथ किसी विषय विशेष पर साथ बैठकर चर्चा करें और बच्चों को भी अपना विचार देने को कहें।
0 टिप्पणियाँ
कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। जिससे हम लेख की गुणवत्ता बढ़ा सकें।
धन्यवाद