HAPPY TEACHERS DAY 2022 । शिक्षक दिवस पर भाषण
Happy Teachers Day(poem, kavita,wishes, greeting,messages,thanks,celebration, nibandh and quotes in hindi,कब,क्यों,शिक्षक का महत्व,स्पीच)
शिक्षक दिवस 2022
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जरूरी नहीं शिक्षक सिर्फ किसी विशेष विषय का ही हो | शिक्षक वह भी होता है जिसका ज्ञान आपके व्यक्तित्व में परिवर्तन लाता है।
शिक्षक का महत्व:
एक शिक्षक अपने छात्रों को केवल ज्ञान ही नहीं देता अपितु उसे उसके जीवन के मूल्यों,आदर्शों और चरित्र निर्माण के आधार को एक मजबूत नींव भी देता है। सही और गलत का फर्क करना सिखाता है।
जीवन में पथप्रदर्शक,मार्गदर्शक की विशेष भूमिका होती है।
महाभारत में एक कथा आती है, भगवान श्रीकृष्ण के पास अर्जुन और दुर्योधन दोनों आशीर्वाद लेने आते हैं।तब भगवान श्री कृष्ण ने उनके सम्मुख दो प्रस्ताव रखें-
एक पक्ष मेरी नारायणी सेना ले सकते हो या
दूसरी तरफ मैं स्वयं रहूंगा , लेकिन अस्त्र का प्रयोग नहीं करूंगा
तब दुर्योधन ने सेना मांगी लेकिन अर्जुन ने पथप्रदर्शक,मार्गदर्शक साथी के रूप में भगवान कृष्ण को चुना क्योंकि वे जानते थे कि युद्ध में रणनीति, मार्गदर्शन की महत्ता सेना से ज्यादा होती है।
उसी मार्गदर्शक को ही शिक्षक कहते हैं।आज भी अच्छा शिक्षक/ गुरु प्राप्त करना विशेष महत्व रखता है।
गुरु राष्ट्र निर्माता होता है:
गुरु कुम्हार की तरह होता है जो कच्ची मिट्टी को सही दशा और दिशा देकर उसे एक आकर्षक एवं उपयोगी घड़ा बना देता है।
एक अच्छा शिक्षक ही अपने शिष्य की कमियों को दूर कर उसकी खूबियों को निखारता है।
A great teacher takes a hand, opens a mind and touches a heart.
प्रत्येक इंसान के जीवन में एक मार्गदर्शक का होना बहुत जरूरी है। ज्ञान ही इंसान को व्यक्ति बनाता है, जीने योग्य जीवन देता है।
शिक्षक, छात्र को केवल एक प्रतियोगिता के लिए ही तैयार नहीं करता,अपितु जीवन के हर कदम पर,हर परिस्थिति में खुद को संभालने ,परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने और जीवन संघर्ष के प्रत्येक प्रतियोगिता में सफल बनाने के लिए तैयार करता है। इसीलिए तो उस शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है।
शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं ?
एक महान दार्शनिक, शिक्षक,स्वतंत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर उनकी स्मृति में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
एक बार इन्हीं के एक स्टूडेंट ने उनका जन्मदिन मनाने का आग्रह किया, जिसे सुनकर डॉक्टर राधाकृष्णन ने अपने जन्मदिन को स्वयं का दिन बनाने के बजाय संपूर्ण शिक्षकों को उनके दायित्व और योगदान के लिए सम्मानित करने का दिन बनाने का सुझाव दे दिया।
शिक्षक का सम्मान:
एक शिक्षक का सम्मान करना कि वह उसके अभिनंदन में खड़े होना ही नहीं अपितु मन में आदर की भावना भी होना चाहिए |आज के समय में सबसे बड़ी गुरु दक्षिणा गुरु के सिखाए ज्ञान को अपनाकर सफलता के शिखर पर पहुंचकर गुरु का नाम रोशन करना एवं गुरु के ज्ञान का प्रसार करना है |
शिक्षक दिवस कविता -2021
गुरु ज्ञान की दीप अलौकिक
जले अज्ञान पतंगा है,
गुरु से ही हम सब जग जाने
वही ज्ञान की गंगा है …... READ MORE
शिक्षक दिवस 2021 कविता पढ़ने के लिए READ MORE क्लिक करें

0 टिप्पणियाँ
कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। जिससे हम लेख की गुणवत्ता बढ़ा सकें।
धन्यवाद