Republic day speech (in hindi),बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर भाषण हिन्दी में,संभव,शाम्भवी पाण्डेय
आदरणीय अतिथिगण, प्रिसिंपल मैम / सर, मेरे सभी शिक्षक- गण और दोस्तो ।
मेरा नाम ‘-कखग-’ है, मै क्लास ‘-’ की/ का विद्यार्थी हूँ।
सर्वप्रथम आप सभी को इस महान पर्व 'गणतंत्र दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
“पावन है गणतंत्र हमारा,
पावन है यह देश ।
गगन चूमता हुआ तिरंगा,
देता शुभ संदेश ॥”
क्या आप जानते हैं कि गणतंत्र - दिवस क्यों मनाया जाता है ?
जैसा कि हम सभी लोग जानते है कि भारत देश सदियों तक गुलामी की जंजीर में जकड़ा रहा। अनेक क्रान्तिकारियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अथक प्रयास और कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ था।
भारत देश की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था।
‘गणतंत्र- भारत देश’ के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हुए जिन्होंने नवनिर्मित भारतीय संविधान को देश को समर्पित किया। तब से हम सभी भारतीय हर साल यह दिन राष्ट्रीय पर्व 'गणतंत्र - दिवस' के रूप में बहुत ही उत्साह और गर्व के साथ मनाते है।
भारत देश एक गणतांत्रिक देश है, जिसमें लोगों को अपने देश का नेतृत्व करने का मौका मिलता है।
जब हम अपने संविधान का सम्मान करेंगे तभी पूरा विश्व भी इसका सम्मान करेंगा और इसकी शुरुआत हम सभी को खुद से करनी होगी।
पुनः गणतंत्र दिवस की अनन्त शुभकामनाओं के साथ “ जय हिन्द जय भारत " ।
धन्यवाद ॥
Republic Day पर भाषण ,निबंध एवं लेख के लिए क्लिक करें....
- शाम्भवी पाण्डेय
"संभव "
0 टिप्पणियाँ
कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। जिससे हम लेख की गुणवत्ता बढ़ा सकें।
धन्यवाद