बच्चों के मोबाइल देखने से क्या होता है? मोबाइल देखने के दुष्प्रभाव और नुकसान क्या है ? in hindi
बच्चों के मोबाइल देखने का प्रभाव मानसिक के साथ-साथ शारीरिक भी होता है मोबाइल देखने के दुष्प्रभाव और नुकसान निम्नलिखित है ?
1-आंखों पर दुष्प्रभाव |
चूंकि मोबाइल की लाइट,उससे निकलने वाली रेज सीधे हमारी आंखों पर प्रभाव डालती है और हम सभी यह बात अच्छे से जानते हैं कि
छोटे बच्चे की आंखें बड़ों से कहीं ज्यादा नाजुक और sensitive होती हैं।
2-ज्यादा मोबाइल देखने से बच्चों का वास्तविक दुनिया के स्थान पर काल्पनिक दुनिया से जुड़ा होता है|
3-मोबाइल बच्चों में क्रिएटिविटी को प्रभावित करता है|
बच्चे अपने आसपास के वस्तुओं को देखते हैं तो उनके बारे में प्रश्न करते हैं जो उनकी जानकारी और क्रिएटिविटी को बढ़ाते हैं|
क्रिएटिविटी के लिए बच्चों का काल्पनिक दुनिया के स्थान पर वास्तविक दुनिया से जुड़ाव जरूरी है |
4-मोबाइल से बच्चों में सामाजिकता का अभाव होता है और बच्चे अन्य बच्चों एवं लोगों से मिलने से कतराने लगते हैं|
अक्सर देखा गया है की
ज्यादा मोबाइल देखने से बच्चे किसी के घर जाने से इनकार करने लगते हैं , घर पर किसी के आने से उससे मिलने से संकोच करते हैं|
5-मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों में मोटापा बढ़ता है क्योंकि फिजिकल एक्टिविटी घट जाती है |
बच्चों के लिए फिजिकल एक्टिविटी का विशेष महत्व है जो बच्चों में शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास के लिए आवश्यक है|

0 टिप्पणियाँ
कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। जिससे हम लेख की गुणवत्ता बढ़ा सकें।
धन्यवाद