अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022,International women's day,08 March

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022,International women's day,08 March, संभव, shambhav, शाम्भवी पाण्डेय


       

        यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता


हमारी प्राचीन परंपरा नारी के सम्मान पर हमेशा से बल देती रही है। वैदिक काल में स्त्री सम्मान की स्थिति यह थी कि बिना उनकी उपस्थिति के कोई कार्य पूरा नहीं होता था।

             
Happy women's day, shambhav, शाम्भवी पाण्डेय, संभव


नारी सम्मान की यह श्रृंखला मां पार्वती या देवी सीता की कथाओं से गंगा, सावित्री, कुंती, द्रौपदी, गार्गी, मैत्रेयी, शकुंतला आदि के रूप में हर समय, हर काल में विद्यमान रही, पर अफसोस की बात यह है कि स्त्री के इस सम्मान को धीरे-धीरे भुलाने की कोशिश की गई ।


          


अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?


दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ भेद-भाव को खत्म करने के लिए एक दिन महिलाओों के लिए विशेष बनाने के लिए, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है ।



अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है ?


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर में महिलाओं को सम्मान, समानता, अधिकार और उनके राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक सरोकार पर बल देने के लिए मनाया जाता है।


साथ ही इस दिन को इसलिए भी विशेष रूप से मनाया जाता है जैसे महिलाओं के विकास पर ध्यान दिया जाए, साथ ही उनकी उपलब्धियों पर भी गौर किया जा सकें ।


कई महिलाएं ऐसी हैं जो आज भी अपने हक के लिए के लिए लड़ रही है, आज भी कई जगहों पर सम्मान और अधिकार नहीं मिल रहे है। ऐसे में ये दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान दिलाने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।



अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम -


महिलाओं को सम्मान देने को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है ।

 इस बार का विषय है- एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता ।


इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम के तहत - महिलाओं को जलवायु परिवर्तन से जुड़े मामलों पर निर्णयों में बराबरी का अधिकार मिलने को महत्व दिया जाएगा।



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व:


आत्मविश्वास को सफलता की गारंटी तो नहीं माना जा सकता, परंतु इससे असफलता का मुकाबला करने की क्षमता अवश्य मिल जाती है. आत्मविश्वास जीवन का रक्षाकवच होता है, जिसकी मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति के दम पर हम कठिन से कठिन कार्य को पूर्ण कर सफलता का वरण कर सकते हैं।



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही भेदभाव मिटाकर समानता के बीच उनके अधिकारों की बात की जाती है।  



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और अमृत महोत्सव इन्हीं में से बहुत सी महिला स्वाधीनता सेनानियों को याद करने का एक सुअवसर देता है ।


अगर हम देश में लंबे समय तक चले संग्राम को भी देखें तो इस आंदोलन में स्त्रियों की भूमिका बहुत बड़ी थी, लेकिन अफसोस है कि स्वाधीनता के सात दशक बाद भी इनमें से बहुत सी महिलाओं के बलिदान और साहस को रेखांकित नहीं किया जा सका है।


यह दिवस महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ