गांधी जयंती पर भाषण हिंदी में, संभव, शाम्भवी पाण्डेय, Speech on Gandhi Jayanti in Hindi
आदरणीय प्रिंसिपल मैम ,मेरे सभी टीचर्स, बड़े भैया दीदी और फ्रेंड्स
आज हम सभी उस महान व्यक्ति की जयंती मनाने जा रहे हैं जिनका अथक प्रयास भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रखता है। साथ ही साथ जिन्होंने अफ्रीका जैसे देश में काले व गोरे रंग में भेद के खिलाफ लोगों को न्याय दिलाने के लिए भी संघर्ष किया था।
हम प्रत्येक वर्ष, 2 अक्टूबर गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। लोग इन्हें प्यार से बापू कहकर बुलाते थे। महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता भी कहे जाते हैं।
महात्मा गांधी का जन्मदिन पूरे विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बापूजी के बारे में यह बात कही गई है-
"दे दी हमें आजादी बिना खडक बिना ढाल
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल"
सरलता और सादगी की मिसाल हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन आज 2 अक्टूबर के ही दिन मनाया जाता है।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आंदोलन में उनकी सक्रिय सहभागीदारी रही।
आप सभी को मेरा शत-शत नमन है।
धन्यवाद।।
0 टिप्पणियाँ
कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। जिससे हम लेख की गुणवत्ता बढ़ा सकें।
धन्यवाद