आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटीज
आर्ट एक्टिविटीज क्या है?
बच्चों की कला में रुचि कैसे बढ़ाएं ?
कलर में भी बच्चों को वॉटर कलर, पेंसिल कलर,वैक्स कलर ,ऑयल पेंट इन सब का बेहतरीन प्रयोग करना सिखाए और जो बच्चे ने सीख चुके हैं वह पेंटिंग को पुरानी टीशर्ट, दीवाल के किसी कोने इन सब पर खूबसूरत पेंटिंग कर उन्हें एक नया रूप भी देना सीख सकते हैं।
आर्ट एक्टिविटीज से क्या क्या फायदे हैं? इससे किस प्रकार बच्चों के विकास में योगदान होता है ?
आर्ट एक्टिविटीज जहां बच्चों में एकाग्रता बढ़ाती है वही उनके मानसिक विकास में भी बहुत योगदान करते हैं आर्ट एक्टिविटी से बच्चों में सोचने की क्षमता का विकास होता है तथा कलर कॉन्बिनेशन के बारे में भी बच्चे सीखते हैं किसी चीज को देखकर फिर उसके बारे में सोच कर उसको कला के रूप में मूर्त रूप करना उनमें क्रिएटिविटी और सृजनात्मकता को जन्म देता है
क्राफ्ट एक्टिविटीज क्या है?
जब कागज पर कोई आकृति को उभेरी जाती है तो उसे कला कहते हैं लेकिन जब कुछ वस्तुओं जैसे कागज,प्लास्टिक, सजावटी वस्तुएं,मिट्टी इन सब के माध्यम से किसी आकृति को मूल रूप दिया जाता है तो उसे क्राफ्ट कहते हैं।
क्राफ्ट एक्टिविटी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और सृजनात्मकता का विकास कैसे करें?
जहां क्राफ्ट एक्टिविटीज बच्चों में कंसंट्रेशन बढ़ाती है,क्रिएटिविटी में इंटरेस्ट जगाती है,वहीं दूसरी तरफ बच्चों के वैज्ञानिक सोच और दूरदृष्टि का भी विकास करती है ।इसके माध्यम से बच्चे छोटी-छोटी प्लानिंग करना सीख जाते हैं, जैसे उन्हें जो भी क्राफ्ट क्रिएटिव करना है उसमें आवश्यक वस्तु की लिस्ट तैयार करना, हर स्टेट की पूर्वक विधिवत तैयारी करना, फिर उन्हें मूर्त रूप देना।
क्राफ्ट एक्टिविटीज डिजाइन की जनक स्वरूप है। आजकल हर स्कूलों में एक्स्ट्रा करिकुलम में क्राफ्ट की एक्टिविटी द्वारा चिड़िया, गुड़िया, सजावटी पेपर बनाना सिखाते हैं। हर पेरेंट्स अपने बच्चों को ऐसे स्कूल में जरूर भेजना चाहते हैं जहां यह चीजें सिखाई जाती है,जिससे बच्चे क्रिएटिव बनते है।
बच्चों के लिए अन्य महत्व पूर्ण एक्टिविटीज -
1-मिलकर खेलने वाले गेमस जैसे - कैरम ,लूडो ,चेस आदि ,के बारे में जानें |
2-क्विज करें ,के बारे में जानें |
3-पजल गेम्स ,के बारे में जानें |
4-किताब पढ़ना ,के बारे में जानें |
5-कम्युनिकेशन बनाएं ,के बारे में जानें |
6-फिजिकल एक्टिविटी ,के बारे में जानें |
7-म्यूजिक एंड डांस ,के बारे में जानें |
8-कोर्स रिवीजन ,खेल के बारे में जानें |
9-खेल - खेल में स्वच्छता सिखाएं के बारे में जानें |
1 टिप्पणियाँ
Sabhi ke liye bahut achchi jankari hai
जवाब देंहटाएंकृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। जिससे हम लेख की गुणवत्ता बढ़ा सकें।
धन्यवाद